ADVERTISEMENT

अक्षरों का महत्व – Ncert Class 6Th Essay In Hindi

Amresh Mishra

Updated on:

ADVERTISEMENT

अक्षरों का महत्व –❤️❤️❤️ क्या आपको कभी यह ध्यान दिया है कि अक्षरों का कितना महत्व होता है? अक्षरों का एक अद्वितीय महत्व है, जो हमारी भाषा, संस्कृति, और समाज को संबोधित करने का साधन होता है। वे शब्दों को संरचित करते हैं और उन्हें व्यक्त करने का माध्यम होते हैं। अक्षरों की शक्ति से हम संचार का एक सशक्त तरीका प्राप्त करते हैं, जिससे हम अपने विचारों, भावनाओं, और ज्ञान को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।अक्षरों का यह महत्व हमारे समाज में भी गहरा प्रभाव डालता है। लेखन कला, साहित्य, धर्म, और संस्कृति में अक्षरों का अद्वितीय स्थान है। वे हमें अपने पिछले और वर्तमान की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हैं और हमें हमारे लिखित विरासत को संरक्षित रखने में मदद करते हैं।इस प्रकार, अक्षरों का महत्व हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो हमें संवेदनशील, सांस्कृतिक, और सामाजिक अंतर्निहित बातों को समझने और व्यक्त करने में मदद करता है।

यह पुस्तक अक्षरों से बनी है। सारी पुस्तके अक्षरों से बनी है। तरह-तरह की पुस्तके। तरह-तरह के अक्षर। दुनिया में अब तक करोड़ो पुस्तके छप चुकी है। हजारो पुस्तके रोज छपती है। तरह तरह के अक्षरों में हजारो की तादाद में रोज हो समाचार-पात्र छपते रहते है। इन सब के मूल में है अक्षर। हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यदि आदमी अक्षरों को नहीं जानता तो इस दुनिया का क्या हाल होता।

कोई कह सकता है कि हम अक्षरों को अनादि काल से ही जानते है। अक्षरों का ज्ञान हमे ईश्वर ने दिया है बल्कि अक्षरों की खोज स्वयं आदमी ने की थी। अब तो हम यह भी जानते है कि कोनसे अक्षरों की खोज किस देश में और कब हुई और किसने की।

हमारी यह धरती लगभग पांच अरब साल पुरानी है। दो तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव-जंतु नहीं थे। फिर करोड़ो साल तक केवल जानवरो और वनस्पतियो का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर लगभग पांच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे धीरे उनका विकास हुआ।

Importance Of Words – अक्षरों का महत्व

प्रागेतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्र बनाकर अपने भाव व्यक्त किये जैसे पशु , पक्षी और आदमियों के चित्र। इन चित्र संकेतो के बाद से भाव संकेत अस्तित्व में आये। फिर मानव ने ताम्बे और कांसे के भी औजार बनाये।

तब जाकर काफी समय बाद आदमी ने अक्षरों की खोज की। अक्षरों के सिलसिले को शुरू हुए मुश्किल से छ हजार साल हुए है। अक्षरों की खोज के साथ ही एक नए युग का उदय हुआ। आदमी अपने विचार तथा हिसाब किताब को लिखकर रखने लगा। तब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा। आदमी ने जब से लिखना शुरू किया तब से इतिहास आरम्भ हुआ। किसी भी कोम या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते है।

इस प्रकार इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छः हजार साल हुए है शायद। उसके पहले के काल को प्रागेतिहासिक काल यानि कि इतिहास से पहले का काल कहते है।

अतः हम देखते है की यदि आदमी अक्षरों की खोज न करता तो आज हम इतिहास को न जान पाते। हम यह न जान पाते कि हजार साल पहले आदमी किस प्रकार रहता था, क्या क्या सोचता था, कौन-कौन राजा हुए इत्यादि।

ADVERTISEMENT

अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। अक्षरों की खोज के बाद से ही मनुष्य अपने विचारो को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार एक पीढ़ी के ज्ञान का उपयोग दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज होने के बाद से ही मानव जाति का विकास तेजी से हुआ।

यह महत्व ( Importance Of Words ) है अक्षरों का और उनसे बनी हुई लिपियों का। अतः हम सबको को अक्षरों की कहानी मालूम होनी चाहिए। आज जिन अक्षरों को हम पढ़ते है या लिखते है वे कब बनाये गए यह जानना हमारे लिए जरुरी भी है। अतः हमारा निवेदन है कि इस लेख को यदि आपने अंत तक पढ़ लिया है तो इसे शेयर जरूर करे ताकि हर एक आदमी इस बारे में थोड़ा जान सके।

अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत क्यों हुई?

अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई क्योंकि आदमी अक्षरों की खोज से हम इतिहास को जान पाए। अक्षरों की खोज के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार, पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज मनुष्य को प्रगति के पथ पर ले गई।

अक्षरों की खोज का सिलसिला कैसे शुरू हुआ?

अक्षरों की खोज का सिलसिला प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के जरिए अपने भाव को व्यक्त किया। जैसे, पशुओं, पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र। इन चित्र-संकेतों के बाद मन, भाव-संकेत अस्तित्व में आए। तब जाकर काफी बाद में आदमी ने अक्षरों की खोज की।

ये भी पढ़े :

अंतिम शब्द,

समय के साथ, अक्षरों और भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने के लिए हमें उनका महत्व समझना आवश्यक है। यह हमें हमारे इतिहास के साथ जोड़ता है और हमें अपने समाज में समृद्धि और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अक्षरों की महत्वता से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें शिक्षा को लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए और विचारों को व्यक्त करने के लिए सामाजिक और धार्मिक संवेदना का सही उपयोग करना चाहिए। इस तरह, अक्षरों और भाषा का महत्व अविस्मरणीय है, और हमें इसे समझने और महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने के लिए उनके साथ अध्ययन और सम्मान करने की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

Leave a Comment