अक्षरों का महत्व – Ncert Class 6Th Essay In Hindi
अक्षरों का महत्व – Ncert Class 6Th Essay In Hindi |
यह पुस्तक अक्षरों से बनी है। सारी पुस्तके अक्षरों से बनी है। तरह-तरह की पुस्तके। तरह-तरह के अक्षर। दुनिया में अब तक करोड़ो पुस्तके छप चुकी है। हजारो पुस्तके रोज छपती है। तरह तरह के अक्षरों में हजारो की तादाद में रोज हो समाचार-पात्र छपते रहते है। इन सब के मूल में है अक्षर। हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यदि आदमी अक्षरों को नहीं जानता तो इस दुनिया का क्या हाल होता।
कोई कह सकता है कि हम अक्षरों को अनादि काल से ही जानते है। अक्षरों का ज्ञान हमे ईश्वर ने दिया है बल्कि अक्षरों की खोज स्वयं आदमी ने की थी। अब तो हम यह भी जानते है कि कोनसे अक्षरों की खोज किस देश में और कब हुई और किसने की।
Read Now – में सबसे छोटी होऊ – A Mother Poem From Daughter In Hindi
हमारी यह धरती लगभग पांच अरब साल पुरानी है। दो तीन अरब साल तक इस धरती पर किसी प्रकार के जीव-जंतु नहीं थे। फिर करोड़ो साल तक केवल जानवरो और वनस्पतियो का ही इस धरती पर राज्य रहा। आदमी ने इस धरती पर लगभग पांच लाख साल पहले जन्म लिया। धीरे धीरे उनका विकास हुआ।
Importance Of Words – अक्षरों का महत्व
प्रागेतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्र बनाकर अपने भाव व्यक्त किये जैसे पशु , पक्षी और आदमियों के चित्र। इन चित्र संकेतो के बाद से भाव संकेत अस्तित्व में आये। फिर मानव ने ताम्बे और कांसे के भी औजार बनाये।
तब जाकर काफी समय बाद आदमी ने अक्षरों की खोज की। अक्षरों के सिलसिले को शुरू हुए मुश्किल से छ हजार साल हुए है। अक्षरों की खोज के साथ ही एक नए युग का उदय हुआ। आदमी अपने विचार तथा हिसाब किताब को लिखकर रखने लगा। तब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा। आदमी ने जब से लिखना शुरू किया तब से इतिहास आरम्भ हुआ। किसी भी कोम या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते है।
इस प्रकार इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छः हजार साल हुए है शायद। उसके पहले के काल को प्रागेतिहासिक काल यानि कि इतिहास से पहले का काल कहते है।
Read This – एक दौड़ ऐसी भी
अतः हम देखते है की यदि आदमी अक्षरों की खोज न करता तो आज हम इतिहास को न जान पाते। हम यह न जान पाते कि हजार साल पहले आदमी किस प्रकार रहता था, क्या क्या सोचता था, कौन-कौन राजा हुए इत्यादि।
अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। अक्षरों की खोज के बाद से ही मनुष्य अपने विचारो को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार एक पीढ़ी के ज्ञान का उपयोग दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज होने के बाद से ही मानव जाति का विकास तेजी से हुआ।
यह महत्व ( Importance Of Words ) है अक्षरों का और उनसे बनी हुई लिपियों का। अतः हम सबको को अक्षरों की कहानी मालूम होनी चाहिए। आज जिन अक्षरों को हम पढ़ते है या लिखते है वे कब बनाये गए यह जानना हमारे लिए जरुरी भी है। अतः हमारा निवेदन है कि इस लेख को यदि आपने अंत तक पढ़ लिया है तो इसे शेयर जरूर करे ताकि हर एक आदमी इस बारे में थोड़ा जान सके।
Related Posts –
मत बाँटो इंसान को
जो देखकर भी नहीं देखते
जिंदगी के लिए कविता हिंदी में –