Best 15+ Suvichar Quotes In Hindi For Life – लाइफ सुविचार

बेस्ट बुक के बेस्ट लाइफ कोट्स पढ़ने के लिए आपका स्वागत है। यहाँ पर आपके लिए लोकेश रेशवाल द्वारा लिखित 15 से भी अधिक Suvihar Quotes In Hindi For life के लिए सूचीबद्व किये गए है। बेस्टबुक पर Life Suvichar व्याख्या सहित दिए गए है। जो आपके दिल को छू जायेंगे। 
 Suvichar Quotes In Hindi For Life
Suvichar Quotes In Hindi For Life 
पहला सुविचार
  हमेशा खुश रहे। 

व्याख्या 

हर एक मनुष्य के जीवन में मुसीबते मुश्किलें सुख दुःख आपत्ति विपत्ति आते रहते है इसलिए उदास होने की जरूरत नहीं समय अपने आप यह सब ठीक कर देता है। 


दूसरा सुविचार 

हमेशा वर्तमान में रहे। 

व्याख्या 

यदि आप हमेशा अपने वर्तमान में रहते है तो आप कभी दुखी नहीं होंगे आपकी लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। 


तीसरा सुविचार 


अपना लक्ष्य खुद तय करे। 

व्याख्या 


दुनिया में बहुत बड़े-बड़े इंसान है जिनसे आप प्रेरणा ले 

परन्तु आपको क्या करना है इसका लक्ष्य आप खुद तय करे। 


चौथा सुविचार 


दुसरो के बारे में अच्छा सोचे। 

व्याख्या 


जब आप दुसरो के बारे में अच्छा सोचते है तो सम्भवतः वो भी आपके बारे में अच्छा सोचेंगे पर यदि आप दुसरो में कमिया और खामियां निकालेंगे तो आपको प्रताड़ना ही मिलेगी। 


पांचवा सुविचार

अपने कर्म करते रहे फल की चिंता ना करे।  

व्याख्या 


यदि आप एक विद्यार्थी है तो आपको फल प्राप्ति की चिंता नहीं करनी चाहिए आपको तो बस अपने कर्म करते रहना चाहिए मतलब सच्चे दिल से पढ़ते रहिये समय आपके कर्मो के फल आपको अवश्य देता है पूरी लगन और सजगता से पढोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी पर कर्म करना ही भूल जाओगे तो असफलता तो मिलनी ही है तभी तो कहा गया है आज जो कर रहे हो कल वैसा ही परिणाम होगा। 


Best Life Quotes Suvichar 

छठा सुविचार 


खुद की चिंता करे दुसरो की नहीं 

व्याख्या 


यदि आप खुद को ही नहीं संभालोगे तो दुसरो को संभालना 

असंभव है मेरे परम मित्र। इसलिए खुद की चिंता को सदैव 
प्रथम प्राथमिकता का दर्जा दे पर यदि आवश्यक है तो दुसरो 
की चिंता करने में जरा सा भी संकोच ना करे। 


सातवां सुविचार 


समय का सदुपयोग करे। 

व्याख्या 


समय बलशाली होता है ! समय शक्तिवान होता है। तभी तो कहते है समय का सदुपयोग कीजिये वरना समय निकलने पर आप पछताओगे। 

इसलिए समय के महत्व को समझिये और इसका सदुपयोग कीजिये आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएगी मेरे मित्र। 
यह सुविचार लाइफ का सबसे अच्छा विचार है। 


आठवां सुविचार 


माता-पिता की सेवा करो। 

व्याख्या 


माता-पिता जीवन में सिर्फ एक बार मिलते है आप इन्हे कही से खरीद नहीं सकते। आप इस संसार में आपके माता-पिता के द्वारा प्रकट हुए है आप उनके अंश है उनके शरीर का टुकड़ा हो। तो क्यों नहीं करेंगे आप और हम माता-पिता की सेवा ! क्यों ना पूजे उनको हम। 


नवां सुविचार


सदैव माता-पिता की आज्ञा का पालन करे। 

व्याख्या
मनुष्य को सदैव अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन पूरी ईमानदारी से करना चाहिये क्योकि एक दोस्त गलत सलाह दे सकता, पड़ोसी और रिश्तेदार भी गलत सलाह दे सकते है पर माता-पिता कभी अपनी संतान को गलत सलाह नहीं देते। इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो खुद अपनी संतान का बुरा चाहने का प्रयास करता है। 

दसवां सुविचार 

अपनी तुलना दुसरो से करने से बचे। 

व्याख्या 

हर व्यक्ति की अपनी एक अलग पहचान,सकल सूरत शरीर और दैनिक आदते होती है जो आपको मिला है उसी से संतुष्ट रहो और जीवन में हमेशा मुस्कराते रहो। दुसरो से खुद की तुलना करना तनाव को निमंत्रण भेजने जैसा है। 

suvichar quotes in hindi on life


Suvichar Quotes On Life In Hindi  

ग्यारहवाँ सुविचार 

जीने के लिए खाओ ना कि खाने के लिए जिओ। 

व्याख्या 

हर व्यक्ति को जीने के लिए खाना चाहिए न कि खाने के लिए जीना चाहिए। स्वस्थ शरीर और खुशियों भरी लाइफ चाहते हो तो इस नियम का पालन करना शुरू कर दो। ना मोटापा आएगा ना पतलापन। 

बारहवां सुविचार 

नारी का सम्मान करो। 

व्याख्या 

गीता और वेदो में कहा गया है जिस घर में देवी की पूजा होती है वहां साक्षात् भगवान का निवास होता है घर में खुशिया रहती है। 

तेरहवाँ सुविचार
जीवन में हमेशा सीखते रहो। 

व्याख्या 

संसार का वही व्यक्ति ज्ञानी है जो अपने जीवन में निरंतर सीखता रहता है और खुद पर प्रयोग करता रहता है। सीखना एक कला है जिसे आदत बनाना जीवन के लिए परोपकारी है। 

चौदहवाँ सुविचार
सपने देखो मगर नींद में नहीं। 

व्याख्या 

हर मनुष्य के सपने पुरे नहीं होते सपने उन्ही के सच होते है जिनके इरादों में हौसले होते है और होंसले उन्ही के पास होते है जो खुली आँखों से सपना देखते है तथा उसे पूरा करने का जूनून रखते है। 

पन्द्रहवाँ सुविचार 

सफल बनने के लिए रणनीति बनाओ। 

व्याख्या 

इस दुनिया का हर व्यक्ति सफल होना चाहता है पर सफल नहीं हो पाते इसका सबसे बड़ा कारण है रणनीति का सही ना होना। इसलिए सही रणनीति के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करो सफलता आपके कदम चूमेगी। 

दोस्तों सच्चे दिल से बताना यह Suvichar Quotes In Hindi For Life आपके छुए या नहीं। यदि हां तो निचे ही निचे जाइये और बेस्टबुक परिवार के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक के साथ जुड़िये ताकि आपके जीवन को सफल बनाने वाले सुविचार आपको वहां पर भी पढ़ने को मिले। दोस्तों यह लोकेश रेशवाल का आपसे अनुरोध है कृपया भूलना मत। 


Leave a Comment