Ladki Ko Propose Karne Ke Steps
लड़की को प्रोपोज़ करने से पूर्व लड़की की मन की बात जाने
यदि आपने कोई लड़की पसंद कर रखी है या आप किसी लड़की से प्यार करते है तो आपको लड़की को परपोज़ करने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है क्या वो लड़की आपसे प्यार करती है ? यदि आपको उत्तर हां है तो समझ लो आप लड़की को परपोज़ कर सकते है।
पर यदि आपका उत्तर ना है तो आप अभी लड़की को परपोज़ नहीं कर सकते क्योकि प्रोपोज़ करने से वो लड़की शायद आपको कभी भी भविष्य में देखे भी ना ! इसके बहुत से कारण हो सकते है। यदि आपका उत्तर हां और ना में है या आप कंफ्यूज है तो में आपको बता दू कि आप जिस भी लड़की से प्यार करते है ना वो यदि आपको देखकर शर्माती है या आपकी निगाहो से निगाहे मिलाती है तो पक्का वो आपसे प्यार करती है। वो लड़की हर रोज आपके बारे में सोचती है साथ में यह भी सोचती है आप कब उसे परपोज़ करोगे और आप प्रोपोज़ करने की सोच रहे होते है।
लड़की को परपोज़ करने से पहले अच्छे से समझे
दोस्तों यह बात जानना आपके लव प्रोपोज़ के लिए बेहद मायने रखती है। आप जिस भी लड़की को परपोज़ करने वाले है ना उसे पहले अच्छे से समझ ले। उसके भूतकाल के बारे में थोड़ी जानकारियां जरूर हासिल करे। यह भी जाने कि उस लड़की ने पहले किसी से प्यार किया है या नहीं क्योकि फिर भविष्य में आपको यह बात परेशान कर सकती है। आपकी लव लाइफ में यह छोटी-छोटी बाते बहुत मायने रखती है।
यह कार्य आप प्रोपोज़ करने से पूर्व ही कर ले।
लड़की को प्रोपोज़ करने के लिए एक उपयुक्त जगह चुने
लड़की को प्रोपोज़ करने के लिए अच्छा सा खूबसूरत स्थान चुने ताकि वो और ज्यादा इम्प्रेस हो सके आपसे और आपके परपोज़ का जवाब हां में आने के चांस और भी बढ़ जाते है। आपको एक बढ़िया सा स्थान देखकर उसे प्रोपोज़ करने के लिए चुनना है। वहां का वातावरण और खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान दे और ऐसे स्थान का चयन करे जहाँ खूबसूरती की झलक दिखती हो।
लड़की को प्रोपोज़ करने के लिए उसकी पसंद का फूल ले
अक्सर प्रोपोज़ करने के लिए फूल लेना बेहद जरुरी है। फूल के बिना लड़की को परपोज़ करना अच्छा नहीं लगेगा यार। जरुरी नहीं की फूल गुलाब का ही हो फूल कोनसा भी हो खिला हुआ और ताजा होना चाहिए।
सो आपको एक फूल साथ में ले जाना है। फूल के अतिरिक्त अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा सा छोटा सा गिफ्ट भी खरीदे।
लड़की को प्रोपोज़ करने के लिए चुने हुए स्थान पर बुलाये
आपने लड़की को प्रोपोज़ करने से पूर्व उसकी मन की बात भी जान ली। सबसे खूबसूरत स्थान भी चुन लिया। प्यारा सा गिफ्ट और फूल भी खरीद लिया तो अब बारी है लड़की को प्रोपोज़ के लिए स्थान पर बुलाने की। लड़की को प्रोपोज़ के स्थान पर बुलाने के लिए आप या तो खुद उसे जाकर उसे वहां मिलने के लिए कह सकते है या उसकी किसी सहेली के द्वारा यह बात पहुंचा सकते है। लड़की को सही समय और जगह के बारे में जानकारी पहुंचा दे।
लड़की को प्रोपोज़ करते समय अपने दिल की बात बेझिझक बता दे
लड़की और आप प्रोपोज़ स्थान पर पहुँचने के बाद थोड़ी प्यार भरी बाते करे। एक दूसरे के साथ बिताये हुए पलो को याद दिलाने की कोशिश करे।
जैसे ही आपको लगे कि लड़की आपके लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करने लगी है उसी वक्त घुटनो के बल बैठकर लड़की को फूल दे और अपनी दिल सारी बात बता दे। आखिर में I LOVE YOU कहे और वो प्यारा सा गिफ्ट उसे दे जो आप उसके लिए लेकर आये थे।
लड़की को प्रोपोज़ करने के बाद उसे निर्णय लेने में समय दे
लड़की को अपनी दिल की बात बता देने के बाद उसे उसकी दिल की बात बताने के लिए कहे। यदि लड़की शर्माकर कहती है कि में इसका जवाब तुम्हे कल दूंगी। तो आप मुस्कराकर कह दे कि कोई बात नहीं कल बता देना। पर लड़की शर्माती है तो समझ लेना वो आपसे प्यार करती है पर कह नहीं पा रही है आपके प्रोपोज़ का जवाब शायद वो अपनी सहेली के माध्यम से पहुंचाना चाह रही हो।
लड़की के प्रोपोज़ का जवाब आने का इंतजार करे
लड़की को परपोज़ करने के बाद लड़की यदि आपसे प्यार करती है तो निश्चित है वो आपको जल्द से जल्द प्रोपोज़ का जवाब हां में भेजने का प्रयास जरूर करेगी। खुद नहीं बताएगी तो सहेली के माध्यम से आपको बताने के लिए कहेगी। अगर ऐसा होता है तो आपकी लव स्टोरी शुरू हो जाएगी पर यदि लड़की जवाब ना भेजे तो आप खुद उसकी सहेली से उसको पूछने के लिए कहे और प्रोपोज़ का जवाब पाए। और हां लड़की के जवाब का पूरी धैर्यशीलता से इंतजार करे।
लड़की का जवाब आने पर उसे अच्छी जगह घूमने ले जाये
यदि आपके प्रोपोज़ का जवाब हां में आता है तो आप कितने खुश हुए यह हमे कमेंट में जरूर बताये। लड़की का जवाब आते ही उसे देखने के लिए उसके घर की तरफ जाये। कुछ दिनों तक अपनी लव स्टोरी को निगाहो निगाहो में ही चलने दे। कुछ दिनों के बाद लड़की को अच्छी सी जगह पर घूमने ले जाये और अपने प्यार का मजा ले।
लड़की से सच्चा प्यार करते रहे
लड़कियों का दिल बहुत नाजुक होता है। लड़कियां इम्प्रेस भी जल्दी होती है पर रूठती भी जल्दी ही है सो आपको लड़की से ईमानदारी के साथ सच्चा प्यार करते रहना है और अपनी लव स्टोरी को सबसे अलग और खूबसूरत बनाना है।
इस तरह से एक लड़का एक लड़की प्रोपोज़ करता है और अपने प्यार को हासिल कर सकता है। तो आपने इस लेख में Ladki Ko Propose Kare यह जाना। किसी भी प्रकार का लेख नेक्स्ट टाइम आपको पढ़ना हो तो साइट को बुकमार्क कर ले या फेवरेट लिस्ट में ऐड कर ले।
इसे आप निम्न जगहों पर शेयर करे।